छत्तीसगढ़

कुंए में दो युवक बेहोश

जिले में बुंदेली गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. गहरे कुंए में सफाई करने उतरे दो युवक अचानक कुएं के अंदर बेहोश हो गए. घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई. वहीं दोनों युवकों का रेस्क्यू किया. इस दौरान बेहोशी की हालत में पानी में डूबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे युवक को कुएं से निकालकर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका उपचार जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के बुंदेली गांव में कुंए में सफाई करते समय दो युवक बेहोश हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 दी. घटना की सूचना पर डायल 112 और संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. वहीं मौके पर नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोनों युवकों को बाहर निकाला. कुंए में डूबे युवकों का नाम जगत राम और साहेब लाल है. इस घटना में जगत राम की मौत हो गई. कुएं से निकलने वाली जहरीले गैस के कारण मौत होने की वजह बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!