सेवानिवृत्त प्राचार्य समीर प्रधान का अनोखा नेवता भोज, 2 महीने से लगातार बच्चों को करा रहे हैं भोज

पटेवा: सेवानिवृत्त प्राचार्य समीर प्रधान का अनोखा नेवता भोज, 2 महीने से लगातार बच्चों को करा रहे हैं भोजन
नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल @ पिथौरा। सेजेस पटेवा के सेवानिवृत्त प्राचार्य तथा संकुल प्राचार्य समीर प्रधान द्वारा सेवा निवृत्ति के उपरांत भी नेवता भोज का आयोजन निरंतर जारी है। पिछले 2-3 महीनों से वे स्वेच्छा से संकुल पटेवा तथा आसपास के विभिन्न विद्यालयों में नेवता भोज का आयोजन कर रहे हैं
इसी कड़ी में श्री प्रधान द्वारा दिनांक 11.09.2026 को प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवागांव में संयुक्त रूप से तथा दिनांक 12.09.2026 को प्राथमिक शाला खैरवार डेरा में नेवता भोज* का आयोजन किया गया
नवागांव के दोनों विद्यालयों के *कुल 216 विद्यार्थियों के साथ समस्त स्टाफ, शाला विकास समिति के सदस्य और पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया।* विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। दोनों विद्यालयों की ओर से श्री प्रधान को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री प्रधान ने प्रधान पाठक श्री अरुण कुमार साहू (पूर्व माध्यमिक) तथा श्री नरेन्द्र डड़सेना की नेतृत्व क्षमता की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “शिक्षा का मुख्य केंद्र विद्यार्थी होता है, जिसके सर्वांगीण विकास का दायित्व शिक्षक और समुदाय दोनों पर समान रूप से है
दिनांक 12.09.2026 को प्राथमिक शाला खैरवार डेरा में आयोजित नेवता भोज में प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी, बालवाड़ी के 45 बच्चों, स्टाफ की प्रधान पाठिका श्रीमती भगवती गायकवाड़, शिक्षक श्री कोसरे, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती चंद्राकार, शाला विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए
भोज में खीर, पूड़ी, चावल, दाल, दो सब्जी, केला, पापड़, जलेबी और रसगुल्ला भरपूर मात्रा में परोसा गया। बच्चों और ग्रामीणों ने नेवता भोज की प्रशंसा की
प्रत्येक आयोजन में सक्रियता दिखाने वाले संकुल समन्वयक श्री राजू कुमार देवांगन ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यालय और समुदाय के मध्य मजबूत और अपनत्व पूर्ण संबंध बनाते हैं। उन्होंने समुदाय से आग्रह किया कि अपनी खुशी बच्चों के साथ जरूर साझा करें”






























