पिथौरा: मेरे दुकान में क्यो घुस रहे हो कहने पर पिटाई

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है कार्तिक राम ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कौडिया थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग. का मूल निवासी है दिनांक 08.07.2025 को अपने किराना स्टोर्स दुकान में बैठा था कि रात्रि लगभग 09 बजे अचानक मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GP4810 प्लेटिना में चार व्यक्ति विजय निषाद पिता जलसाय, विसम्भर निषाद पिता जलसाय, धनवंत ठाकुर पिता अक्तीराम ठाकुर निवासी कौडिया व मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GP4810 का चालक व राधे बरिहा पिता साहेबो बरिहा ग्राम कौडिया के द्वारा अचानक किराना स्टोर्स में घुसे तब मेरे दुकान में क्यो घुस रहे हो बोलकर मना करने पर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए दुकान से बाहर खींचकर दुकान के सामने पांचो व्यक्ति हाथ मुक्का से मारपीट किये है जिससे गला, पीठ व शरीर के अन्य जगहो पर चोट आया है पुलिस ने115(2)-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























