नवनिर्वाचित सांसद पहला नगर आगमन, हुवा आतिशी स्वागत

रिपोर्ट-नंदकिशोर अग्रवाल
पिथौरा।पूर्व खल्लारी विधायक एवं वर्तमान नवनिर्वाचित महासमुंद लोकसभा के सांसद जन जन के प्रिय किसान पुत्र श्री चुन्नी लाल साहू जी का पिथौरा नगर में प्रथम नगर आगमन हुवा। श्री चुन्नी लाल साहू जी शाम 4 बजे पिथौरा पहुचे।जिनका इंतजार बार चौक पर पहले से ही बड़ी संख्या में भाजपाई कर रहे थे।जैसे ही सांसद महोदय ला आगमन हुवा पिथौरा में दूर दूर से पहुचे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोशिला स्वागत गगन भेदी नारों के साथ फूल माला पहना कर किया। उसके पश्चात स्वागत रैली का कारवां थाना चौक होते हुए डी.जे की धुन एवम गगन भेदी नारों के साथ बस स्टैंड होते हुवे रामकुमार राजपूत मार्ग से होते हुवे वापस थाना चौक पहुची। इस दौरान मार्ग पर जगह जगह साँसद महोदय का नगर के नागरिकों ने भावभीना स्वागत किया।इसी कड़ी में मार्ग पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री मदन लाल ने भी समाज के सदस्यों के साथ जोशीला स्वागत किया। जिसका श्री चुन्नी लाल साहू जी ने आभार ब्यक्त किया।





























