कन्या छात्रावास में शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल @पिथौरा नगर। रानी महल स्थित कन्या छात्रावास में शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आत्माराम यादव अध्यक्ष नगर पंचायत थे अध्यक्षता श्रीमती सत्यभामा नाग अध्यक्ष जनपद पंचायत ने किया! विशेष अतिथि के रुप में ठाकुर अनंत सिंह वर्मा प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी, कार्तिकराम ठाकुर जनपद सदस्य,मनराखन ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज,रनसाय ठाकुर अध्यक्ष कौड़िया आदिवासी महासंघ, राजू सिन्हा पार्षद, लोकेश ध्रुव पार्षद, गोलू रावल अध्यक्ष सांवरा समाज थे! कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बलिदानी वीर नारायण सिंह के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि आत्माराम यादव ने
शहीद वीर नारायण सिंह को नमन करते हुए कहा कि सोनाखान के जमींदार वीर नारायण सिंह के द्वारा तदसमय अकाल होने से अपने जमीदारी क्षेत्र के प्रजा जो सभी समाज से थे उनके परेशानियों को देखते हुए अंग्रेजों के अनाज गोदाम से अनाज को निकालकर अपनी प्रजा में बंटवा दिया था। जिससे नाराज होकर अंग्रेजों ने वीर नारायण सिंह को रायपुर में जयस्तंभ चौक पर फांसी दिया गया! आदिवासी समाज की मांग पर आत्माराम यादव ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा को बार चौक में लगाने के लिए 10 लाख एवं बार चौक को अब शहीद वीरनारायण सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा जिसका घोषणा किया गया उन्होंने कहा कि हम गर्व करते हैं कि छत्तीसगढ़ में इनके जैसे वीरांगना हुए हैं। हम उस प्रदेश के निवासी है। कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता एवं आभार सरोज साव ने किया! कार्यक्रम में यूके दास मंडल संयोजक, केडी नाग, छविराम पटेल कल्पना चंद्राकर, मल्लेश्वरी ध्रुव, परमेश्वर सिन्हा, मंदाकिनी पंडा, श्यामबाई भोई,, दशरथ भोई, योगेश कुमार साहू, नरोत्तम सिंह ठाकुर, शंकरलाल बरिहा, शोभाराम राजहंस, सहित अधीक्षक, शिक्षक गण, छात्र-छात्राएं,समाज प्रमुख आदिम जाति विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित थे।
























