सरायपाली
सरायपाली:मोहदा में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, 17 से 20 सितंबर तक होंगे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

सरायपाली। ग्राम मोहदा सरायपाली में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विश्वकर्मा समिति मोहदा सरायपाली द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर को पंडवानी कार्यक्रम से होगी। इसमें कोकड़ी बिलासपुर की अवंती कुमारी निषाद प्रस्तुति देंगी। 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ी नाच गम्मत पार्टी, माड़लीभाटा जिला नयापारा (ओडिशा) द्वारा जय मां शेरावाली कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद 19 सितंबर को गवई के हिरा जेवरा गम्मत कार्यक्रम आयोजित होगा।
20 सितंबर को महाभंडारा एवं डीजे के साथ विश्वकर्मा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
AD#1





























