
सरायपाली@काकाखबरीलाल। सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस पद के प्रत्याशी हेतु करीब 46 लोगों ने आवेदन जमा किये हैं. प्रत्याशी पद हेतु कई नेता तैयारी में जुटे हैं, गाँव-गाँव जनसंपर्क भी कर रहे हैं. इसमें वर्त्तमान विधायक किस्मतलाल नंद भी शामिल है. लेकिन क्या किस्मत लाल नन्द कांग्रेस से दुबारा विधायक पद के प्रत्याशी हो सकते हैं ? इतिहास की बात करें तो छत्तीसगढ़ बनने के बाद कोई भी सरायपाली से लगातार दो बार चुनकर नहीं आया है. जिसके चलते माना जा रहा है कि कांग्रेस से किसी नए चेहरे को पार्टी मौका दे सकती है.
ऐसे में सरायपाली विधानसभा से युवा चेहरा चर्चित नाम राजेश मुकर्जी का है जो वर्त्तमान में प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ किसान मे है, और काफ़ी युवा है जो की 2006 से कांग्रेस के सक्रिय राजनीती मे है और कांग्रेस मे तमाम पदों पर रह चुके है और गाँव-गाँव जाकर सबका आशीर्वाद ले रहे है। बता दें कि वर्त्तमान विधायक जो है पहले वो पुलिस विभाग में सेवा दे चुके थे जिन्हे 2018 मे टिकट दिया गया था और वो भारी बहुतम से चुनाव जीते थे लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रही है तो युवा चेहरा को अगर मौका देती है तो राजेश मुकर्जी एकलौते हो सकते है जो लगातार कांग्रेस मे सक्रिय रह रहे है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं की मानी तो शुरू से ही राजेश मुकर्जी जनसेवा का संकल्प लेते हुए लगातार जनसंपर्क कर सक्रीय नजर आ रहे है युवा चेहरा और अच्छे दबंग नेता है । पार्टी एक बार इन्हे मौका देगी तो जानता इनको अच्छे बहुमत से चुनाव जीता सकती है क्योंकि जनता युवाओं को अब ज्यादा पसंद करती है। साथ ही साथ राहुल गाँधी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करते है ऐसे मे राजनीति गलियारों में यह चर्चा है कि युवा चेहरा राजेश मुकर्जी पर कांग्रेस एक बार दाव लगा सकती है।























