सरायपाली

प्रशिक्षित डीएड और बीएड संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने 14580 पद शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पर ध्यानाकर्षण करने सौपा ज्ञापन

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। कल दिनांक 9 अक्टूबर को प्रशिक्षित डीएड और बीएड संघ के प्रतिनिधि मण्डल सरायपाली के द्वारा शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम छत्तीसगढ़ शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला  के नाम का ज्ञापन सरायपाली के नायब तहसीलदार महोदय को सौंपा गया। ज्ञात हो कि माननीय मुख्यमंत्री जी, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के 14580 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को अविलंब पूरा किया जाना है। इस भर्ती के लिए पूर्व में सभी पात्र अभ्यर्थियों का सत्यापन कार्य कराया जा चुका है, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा इन प्रक्रियाओं को फिर से दोहराने एवं अनावश्यक विलंब करने का प्रयास किया जा रहा है। मानसिक एवं आर्थिक बोझ के आगे बेरोजगार युवा डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। दोबारा सत्याप़न की प्रक्रिया में कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा, क्योंकि अभी कोविड-19 के चलते सभी जिलों में अपनी उपस्थिति दे पाना मुश्किल भी है और जान जोखिम में डालने वाली बात है। इसमें महिला उम्मीद्वारों के लिए दषा और भी दयनीय होगी। उल्लेखनीय है कि इसी भर्ती की प्रक्रिया में सम्मिलित व्याख्याता शिक्षक के कागजात का सत्यापन कार्य माह नवबंर-2019 में ही संपन्न हुई है और पात्र-अपात्र की सूची भी जारी की जा चुकी है। दावा-आपत्ति भी आमंत्रित किया जा चुका है। अब इन सभी प्रक्रियाओं को पुनः दोहराने की बात कही जा रही है, यह विभाग के कार्यों पर प्रशन-चिन्ह है। ज्ञापन में इन्हीं बातों को अवगत कराते हुए मांग की गई है कि पूर्व के सभी पात्र की सूची जारी करते हुए दावा-आपत्ति मंगाया जावे और अविलंब चयन सूची जारी भी किया जावे। ज्ञापन सौंपने के लिए प्रतिनिधि मण्डल के भूपेन्द्र नायक, ओम पटेल, सेतकुमार साहू, गणेश साहू, अमित सेठ, युवराज पटेल मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन के साथ कार्यालय में उपस्थित हुए।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!