रायपुर

मशरूम उत्पादन और वर्मी कम्पोस्ट कार्य से 40 महिलाएं एवं 50 युवा बढ़ रहे आगे

रायपुर (काकाखबरीलाल).   मशरूम उत्पादन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त  सौरभ जंघेल के सहयोग से राजनांदगांव जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम जंगलपुर में कम लागत एवं छोटे स्थान में अधिक से अधिक मशरूम उत्पादन के लिए विशेष संरचना तैयार की गई है। स्वसहायता समूह की 40 महिलाएं इस कार्य में जुड़ी हुई है, वहीं गांव एवं आस-पास के क्षेत्रों के 50 से 60 युवा इस कार्य में लगे हैं और कृषि कार्य भी कर रहे हैं। मशरूम का प्रोसेसिंग कर मशरूम सूप एवं मशरूम पॉवडर भी बनाया जा रहा है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। यह डायबिटिज, हाईपरटेंशन जैसी बीमारियों को दूर करने में कारगर है। वहीं मशरूम से पापड़, बड़ी एवं अचार भी बनाया जा रहा है। कलेक्टर राजनांदगांव श्री टोपेश्वर वर्मा ने श्री सौरभ जंघेल से मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
    श्री सौरभ जंघेल ने बताया कि कृषि विभाग की मदद से गांव में 50 वर्मी बेड यहां लगाए गए हैं और वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट पैक करके विक्रय भी किया जा रहा है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!