सरायपाली में बिजली विभाग के सहायक यंत्री के कार्यालय में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने के विरोध में कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

(सरायपाली काकाखबरीलाल). कल सरायपाली स्थित बिजली विभाग के सहायक यंत्री के कार्यालय में समीप ग्राम बैतारी के 3- 4 लोगो द्वारा घुसकर मारपीट करने , गाली गलौच व जान से मारने की धमकी के खिलाफ विभाग का पूरा स्टाफ व स्वयं विभागीय अधिकारी टी आर गजभिये भी थाने आकर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की । आरक्षी केंद्र व एसडीएम को विभागीय कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौपते हुवे कहा गया है कि कल 13 फरवरी को शाम लगभग 4 बजे समीप ग्राम बैतारी के 3-4 लड़के आकर कार्यालय में गालीगलौज , मारपीट व देख लेने की धमकी दी गई । विभागीय कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अपने अधिकारी टी आर गजभिये को दी गई जिसके परिपेक्ष्य में आज कार्यपालन यंत्री व सहायक यंत्री का पूरा स्टाफ अपने अधिकारी के साथ थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुवे आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने व सुरक्षा प्रदान किये जाने की मांग की। हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहा गया है कि घटना के लगभग 20 घंटे बाद भी दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नही की गई जिससे बिजली विभाग के कर्मचारियों में भय व्याप्त है ।व सभी अपने आपको असुरक्षित महसूश कर रहे है ।दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही नही होने से उनका मनोबल बढ़ेगा व आने वाले समय मे इसकी पुनरावर्तन भी संभव है । ज्ञापन में कहा गया है कि यदि शीघ्र व उचित कार्यवाही नही की गई तो कर्मचारी यूनियन के साथ मिलकर आंदोलन हेतु मजबूरीवश बाध्य होना पड़ेगा । इस संबंध में टीआई मल्लिका तिवारी ने कहा कि ज्ञापन के आधार पर कार्यवाही करते हुवे आरोपियों को पकड़ा जायेगा
























