सरायपाली

सरायपाली :पाक कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल मोहदा में विगत दिवस पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य टीसी पटेल के मुख्य आतिथ्य में एवं इको व गणित क्लब के प्रभारी मालिकराम पटेल (व्याख्याता) के मार्गदर्शन में कक्षा 9वीं से 12वीं बच्चों द्वारा पाक कला विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन लगाया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल 28 प्रतिभागी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों के व्यंजन को चखकर संस्था के प्राचार्य ने विधिवत शुरुआत की। विद्यालय के शिक्षकगण निर्णायक दल के रूप में सभी अलग अलग प्रतिभागियों को उनके व्यंजन को चखकर स्वाद अनुसार खाने की इच्छा, बनाने के तरीके, स्वादिष्ट, सजावट एवं अन्य विशेष पाक अनुसार अंक प्रदान किया गया। इसमें सभी निर्णायकों का अंतिम रिजल्ट बनाकर घोषित किया गया। सभी स्थानों के लिए कांटे की टक्कर हुए, जिसमें प्रथम वंदना पटेल 12वीं (साबूदाना बड़ा, लौकी की बर्फी, पेड़ा काफी), वैष्णवी साहू -10वीं (काकरा पीठा, ढोकला) दो प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त किए, द्वितीय करिश्मा पटेल-श्वी (तिल का लड्डू), मनीषा राणा 9वीं (गाजर का हलवा ) दोनों द्वितीय स्थान, तृतीय बबीता पटेल -12वीं ( चावल बड़ा), गायत्री राणा (एप्पे). निशा साहू वीं (नारियल लड्डू) तीन प्रतिभागी तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस पाक कला में संस्था के प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस आयोजन की सराहना की। सभी निर्णायको द्वारा भी अपने अनुभव कथन में खाना बनाने की कला के महत्व, विशेष हुनर द्वारा भविष्य में रोजगार के साधन के रूप में, होटल, रेस्टोरेंट आदि द्वारा स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं बताया गया ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!