सरायपाली: गाली गलौज कर पिटाई मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया।उगेश्वर कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जोगनीपानी में रहता है, सरायपाली में बिजली ठेकेदार का हेल्पर कार्य करता है, कि दिनांक 15/06/2025 को रात्रि 10 बजे गांव में ही अपने चाचा कृपाराम कश्यप के घर में भाई के शादी में बने मड़वा में नाच रहा था उसी समय गांव के लोकनाथ निषाद, पुष्पेन्द्र बारिक एवं देवराज सिदार आये और बीच में नाचने लगे तथा साथी लोगों को लोकनाथ और पुष्पेन्द्र और देवराज सिदार धक्का मुक्की करने लगे तब साथी लोकेश प्रधान बोला कि धक्का मुक्की क्यों कर रहे हो बोलने पर साथी के कालर को तीनों पकड़कर मारपीट करने लगे तब स्वयं बीच बचाव करने गया तो ये तीनो मिलकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये उसके बाद शादी घर से बाहर निकला तो लोकनाथ निषाद,पुष्पेन्द्र बारिक एवं देवराज सिदार फिर से आकर तीनो गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये एवं लोकनाथ निषाद हाथ में पहने चुड़ा से सिर में मारपीट किया जिससे मेरे सिर में चोंट आया है । घटना को लोकेश प्रधान, द्रौपती कश्यप एवं विजय जगत देखे सुने हैं एवं बीच बचाव किया । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























