सरायपाली

सरायपाली :अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से

सरायपाली। छत्तीसगढ़ चौहान सेना और वृद्ध जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्व. बीएस माटिया स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसम्बर से स्थानीय हाई स्कूल मैदान में किया जा रहा है। अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्य राज्य के फुटबॉल टीम भी हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में फूलझर फुटबाल क्लब महासमुंद, ब्वॉयज क्लब कोरबा, रामा फुटबाल क्लब रायपुर, बस्तर टाइगर बस्तर, आदिवासी क्लब बारगढ़, पदमपुर फुटबाल क्लब, पटनागद फुटबाल क्लब, गर्मना फुटबाल क्लब, आदिवासी क्लब बड़गड़ समेत अन्य टीम हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में विजयी टीम को 21 हजार रुपए नगद राशि तथा द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए नगद राशि दिया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारिया जोरशोर से की जा रही है। इस सम्बंध में छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी डिग्रीलाल नंद ने बताया कि अंचल के खिलाड़यिों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विगत 2 वर्षों से अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने कहा कि हमारा उद्देश्य अंतिम तबके के खिलाड़ी को प्रोत्साहन प्रदान करना है। वृद्ध जन सेवा समिति की अध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर ने कहा कि खिलाड़यिों को लाभ पहुंचे ये हमारा ध्येय है। इससे क्षेत्र के खिलाड़यिों को एक मंच मिलता है, जिससे उनके आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम की तैयारियों में चौहान सेना के संस्थापक शशिकांत चौहान, रूपलाल नंद, देवराज बारीक, सूरज चौहान, दिलीप चौहान, विकी वैष्णव, लीलाकांत पटेल सहित अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!