
महासमुंद ( सरायपाली),काकाखबरीलाल. जिले के सरायपाली के जिस कोरोना पॉजिटिव संदिग्ध मिलने की खबर सामने आई थी उस मॉक ड्रिल का मामला बताया जा रहा है. जिले में किसी भी प्रकार का कोई भी संदिग्ध नहीं पाया गया है ऐसा महासमुंद जिले के कलेक्टर सुनील जैन ने काकाखबरीलाल डॉट कॉम को बताया . दरअसल आपात काल मे स्वास्थ्य महकमा और पुलिस द्वारा सभी तैयारी का जायजा लेने मॉक ड्रिल किया गया था. इसके बाद जिले में कोरोना के संदिग्ध होने की खबर फैल गई थी. कोरोना संदिग्ध की खबर मिलते ही शहर में दहशत का माहौल बन गया था. इसके बाद जिले के कलेक्टर सुनील जैन से काकाखबरीलाल डॉट कॉम की टीम ने जानकारी ली तब उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि जिले में कोई भी कोरोना संदिग्ध नहीं पाया गया है.
AD#1

























