सरायपाली

सरायपाली:24 वर्षीय विवाहिता लापता, पति ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

सरायपाली। ग्राम अंर्तला से 24 वर्षीय विवाहिता पूजा प्रधान के लापता होने का मामला सामने आया है। पति मुकेश प्रधान ने थाना सरायपाली पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार पूजा प्रधान 11 सितंबर 2026 की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच घर से बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पति व परिजनों ने आसपास तथा रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
पुलिस ने गुमशुदगी क्रमांक 81/2026 कायम कर जांच-पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लापता महिला का हुलिया रंग गोरा, चेहरा लंबा, कद करीब 5 फीट 1 इंच, बाल काले और शरीर सामान्य है। वह घटना के समय हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी। महिला कक्षा 12वीं तक शिक्षित है तथा उड़िया, हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है। पुलिस ने मामले की सूचना डीसीबी शाखा महासमुंद को भी भेजी है। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!