सरायपाली

सरायपाली : धारदार तलवारनुमा चाकू लहराते युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में अपराध एवम अपराधिक गतिविधिओ पर अकुंश लगाने व अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगो के धड़पकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को आज दिनाक 11/08/22 को जरिए मुखबीर सूचना मिला कि आम रोड बस स्टैंड सरायपाली में एक व्यक्ति अपने हाथ में नुकीला धारदार तलवारनुमा चाकू लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है जिससे रक्षाबंधन त्यौहार में आने जाने वाले महिला पुरुष भाई बहनों को व्यवधान उत्पन्न हो रहा है तथा आने जाने वाले आम लोगों में डर व भय का वातावरण निर्मित हो गया है कि सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ रवाना होकर घटनास्थल बस स्टैंड सरायपाली गया जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार तलवार नुमा चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते तलवार नुमा चाकू लहराते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी को पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम कौशल सोनी पिता डिग्री लाल सोनी उम्र 21 वर्ष साकिन महलपारा वार्ड नंबर 02 सरायपाली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक लोहे/ स्टील का तलवारनुमा चाकू समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 321/2022 धारा 25 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई सोनचंद डहरिया आरक्षक कमल जांगड़े मानवेंद्र ढीढ़ी व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!