पिथौरा

​पिथौरा आवास मित्र द्वारा  अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रसाशनिक लाफ़रवाही के चलते नही मिल सका प्रोत्साहन राशि  – यह है मुख्य कारण

पिथौरा लाइव| आवास मित्र द्वारा  प्रोत्साहन राशि ना मिलने के कारण जनपद परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है|
              मिली जानकारी अनुसार पिथौरा जनपद पंचायत में कार्यरत आवास मित्र ललित कुमार मुखर्जी , मोती लाल जांगडे, जगदीश्वर साहू एवं रणजीत  बरिहा  आवास मित्र का कार्य संपादन कर रहे थे| परंतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इन्हें बिना किसी कारण के अचानक पदमुक्त कर दिया गया एवं इन्हें इनके द्वारा किए गए कार्यों का प्रोत्साहन राशि भी नहीं दिया गया| इस संबंध में इन आवास मित्रों के द्वारा कई बार विभाग को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया| परंतु संबंधित अधिकारियों ने इनकी पत्र को गंभीरता से नहीं लिया| इनके द्वारा कई बार कलेक्टर जनदर्शन एवं मुख्यमंत्री जनदर्शन में भी प्रोत्साहन राशि दिना दिलाने हेतु अबे पत्र दिया गया परंतु एक बार भी इनके पत्र पर शासन एवं प्रशासन द्वारा विचार नहीं किया गया जिससे त्रस्त होकर  अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया| इन आवास मित्रों के द्वारा दिनांक 22 दिसंबर को कलेक्टर एवं एसपी को सौंपा ज्ञापन में बताया गया था कि इनके इनके मां प्रोत्साहन राशि का मानदेय भुगतान सात दिवस के भीतर प्रदान करें अन्यथा अनिश्चितकालीन आंदोलन किया  जाएगा| परंतु इनके ज्ञापन को शासन एवं प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण आज अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है|

          धरना प्रदर्शन हेतु इन की मुख्य मांग बिना किसी कारण के आवाज मित्रों को हटाना एवं इनके द्वारा संपूर्ण कार्यकाल की अकार्य का मंदिर भुगतान प्राप्त करना है|

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!