पिथौरा

पिथौरा: गाली गलौज कर मारपीट

पिथौरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जनक राम पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  ग्राम बरेकेल खुर्द का रहने वाला है, राज मिश्त्री का काम करता है। कक्षा 06 वीं तक पढा लिखा है। दिनांक 03.09.2024 को  अपने दोस्त चन्द्रहास पटेल एवं सोहन पटेल  के साथ अंजली अस्पताल के निर्माणधीन साईड से काम कर  वापस अपने घर बरेकेल खुर्द जाने के लिये निकला था शाम 05 बजे चर्च के सामने रोड पिथौरा में धमेन्द्र पटेल एवं उसके अन्य साथी एक साथ आये और धमेन्द्र पटेल ने  तुम्हारा मेरी पत्नी के साथ संबंध है, कहकर  गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये आज तुझे जान से मारदूंगा कह कर धमेन्द्र पटेल एवं उनके साथी सभी एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट किये मारपीट करता देख दोस्त सोहन को भी मारपीट किये है। धमेन्द्र एवं उसके साथी के द्वारा मारपीट करने से गला, पीठ चोटे आयी है तथा सोहन के सिर के पिछे चोटे आयी है। मारपीट करते चन्द्रहास देखा सुना है। धमेन्द्र पटेल के साथीयों का नाम नही जानता देख कर पहचान लूंगा ।  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!