पिथौरा

पिथौरा: तुम यहां क्यो आये हो कहकर डंडे से पिटाई

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में देवानंद ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सोनासिल्ली में रहता है कक्षा दसवी तक पढा है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 25.01.2024 को गांव में पुसपुन्नी तैयार मना रहे थे कि शाम करीबन 07 बजे गांव के नेतराम चौधरी चिकन सेंटर में चिकन लेने गया था वहीं पर गांव के टीकम सोनवानी, नागेश, तेजराम यादव तीनों देखकर तुम यहां क्यो आये हो कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगे गाली गलौच करने से मना किया तो तीनों एक राय होकर तू क्या करेगा तुझे जान से मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगा हो हल्ला गाली गलौच को सुनकर छोटे भाई शशि ध्रुव छुडाने आया  तो उसे भी हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट करने लगे मारपीट करने से बांये हाथ के कोहनी, बांये पंजा के ऊपर, बांये पैर के जांध, सिर के माथा में चोट लगा है एवं भाई के सिर, बांये पैर अंगूठा, बांये हाथ के कोहनी के पास चोंट लगा है दर्द हो रहा है मारपीट को गांव के हृदयलाल दीवान, शेखर ध्रुव झगडा को देखे एवं बीच बचाव किये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!