नौकरी: यहां के….हाई कोर्ट में निकली भर्ती जानिए आवेदन प्रोसेस

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और तकनीकी क्षेत्र के उम्मीदवारों तक रखी गई है। इस भर्ती में कुल 13 तरह के पद जिसमें असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एग्जामिनर, ऑफिस सबऑर्डिनेट, यूडी स्टेनोग्राफर, सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सिस्टम ऑफिसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, लाइब्रेरियन ग्रेड-II और स्टेनोग्राफर शामिल है।
आवेदन की तारीख
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। उम्मीदवार 30 मार्च 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2026, रात 11:59 बजे है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट aphc.gov.in पर जाकर ही आवेदन करें।
शैक्षणिक योग्यता
सेक्शन ऑफिसर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ (3 या 5 साल) की डिग्री।
सीनियर सिस्टम ऑफिसर: B.Tech (CSC/ECE/EEE/IT) या M.Sc (कम्प्यूटर साइंस) और 5 साल नेटवर्किंग/सर्वर एडमिन में अनुभव।
कम्प्यूटर ऑपरेटर: कम्प्यूटर साइंस में डिग्री, 45 शब्द प्रति मिनट की टाइपराइटिंग।
असिस्टेंट/एग्जामिनर/टाइपिस्ट/डाटा एंट्री ऑपरेटर: आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स/लॉ में डिग्री और टाइपिंग सर्टिफिकेट।
ऑफिस सबऑर्डिनेट: न्यूनतम 7वीं क्लास पास।
यूडी स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और लाइब्रेरियन ग्रेड-II के लिए विशेष शॉर्टहैंड, टाइपराइटिंग और कम्प्यूटर स्किल्स की आवश्यकता है।
आयु सीमा और सैलरी
आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। सैलरी पदानुसार 20,000 रुपये से 1,47,760 रुपये प्रति माह तक होगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
चयन प्रक्रिया में कम्प्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। आवेदन शुल्क अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/बीसी के लिए 800 रुपये और एससी/एसटी/पीएच वर्ग के लिए 400 रुपये है।
ऐसे करें अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर ‘Recruitments’ या ‘Latest Notifications’ पर क्लिक करें। फिर AP High Court Recruitment 2026 के लिंक में जाकर ‘Apply Online’ चुनें। रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें। यदि आवेदन शुल्क लागू है तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें। अंत में फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

























