सरायपाली
बलौदा :भाई ने गाली-गलौज कर पत्थर से किया हमला, युवक घायल

बलौदा। ग्राम किसडी में मोटरसाइकिल को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पत्थर के टुकड़े से हमला कर दिया। घटना में युवक के बाएं कनपट्टी पर चोट लगने से खून निकल आया।
पुलिस के अनुसार करन ताण्डी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 सितंबर को करीब 11:30 बजे पंचायत भवन के पास उसने अपने छोटे भाई कौशल ताण्डी से मोटरसाइकिल के बारे में पूछा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कौशल ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पत्थर से करन की बाईं कनपट्टी पर वार कर दिया। घटना को विवेका साहू द्वारा देखे जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296 एवं 351(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की है।
AD#1



























