सरायपाली

सरायपाली:मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते बिजली खंभा से टकराया बाईक मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक मोटर साइकिल को चलाते बिजली खंभा से मोटर साइकिल टकरा गई जिससे  मोटर साइकिल सवार दो यूवको की मौत हो गई। प्रहलाद बांक  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेलमुण्डी थाना बलौदा का निवासी है । खेती किसानी का काम करता है ।  दिनांक 24/05/2025 को बेटा अनीष बांक बिना बताये अपने दोस्तों के साथ कहीं गया था । करीब दोपहर 03:10 बजे फोन पर सूचना मिला कि  बेटा अनीष बांक गांव का किशन भोई, मनीष बाघ, गोपाल कोड़ाकू के साथ चारो गोपाल की मो.सा. में बैठकर घंटेश्वरी मंदिर तरफ से सरायपाली टाऊन की ओर आ रहे थे कि करीब 03:00 बजे दोपहर लापरवाही पूर्वक चलाकर अनियंत्रित होकर मिशिका कम्प्यूटर के सामने बिजली खंभा से टकरा गये । जिससे मौके पर बेटा अनीष व किशन भोई का मौत हो गया है तथा मनीष बाघ व गोपाल कोड़ाकू को चोंट के कारण CHC सरायपाली में भर्ती करने ले गये  । तब  अपने परिवार एवं गांव वालों के साथ घटनास्थल सरायपाली आये देखा कि मिशिका कम्प्यूटर के सामने गोपाल कोड़ाकू का मो.सा.क्र. CG 06 GB 7691 रोड किनारे गिरा पड़ा था साथ किशन का शव मोटर सायकल में फंसा था जिसके सिर में गंभीर चोंट था तथा मो.सा. पास बेटा अनीष का शव पड़ा था तथा सिर का माथे तरफ से खोपड़ी खुलकर मांस से लटका था । दोनो को भेजा बाहर सड़क पर दो जगह पड़ा था तथा बिजली खंभे में खून के धब्बे था दोनो शव को सरायपाली मरचूरी ले जाकर रखे । अस्पताल में भर्ती मनीष बाघ व गोपाल को देखने गये गोपाल बात नही कर पा रहा था मनीष कुछ कुछ बात कर रहा था जो बताया कि चारो मिलकर गोपाल की मो.सा. से सरायपाली घुमने आये थे भंवरपुर रोड से चारो मो.सा. में बैठकर वापस जा रहे थे किशन मो.सा. को तेज रफ्तार एवं लापरवाही से चलाकर बिजली खंभा से टकरा दिया चारो में कोई हेलमेट नही पहने थे जिस कारण सिर में चोंट आयी ।  पुलिस ने128-MOT, 129-MOT, 184-MOT, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!