सरायपाली

हाथरस घटना पर सरायपाली के कांग्रेसियों ने किया मौन धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद प्रभारी कन्हैया अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर जी के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण के द्वारा उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग की युवती के साथ दुष्कर्म एवं पीड़ित परिवार से मिलने जाते वक्त पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव आदरणीया श्रीमती प्रियंका गांधी एवं कांग्रेसियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करने के विरोध में दिनांक 5 अक्टूबर 2020 दोपहर 4.00 बजे राजमहल सरायपाली ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण के द्वारा एकदिवसीय मौन सत्याग्रह एवं धरना कर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को देकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं योगी सरकार तत्काल बर्खास्त करते हुये जिला एवं पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों पर एस्ट्रो सिटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से यथाशीघ्र फांसी की सजा की मांग की गई।जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण अध्यक्ष हेमसागर पटेल, कमल अग्रवाल, गुरु बक्शीश आहूजा, घुराउ नायक, महेंद्र नायक, संतलाल पटेल,संतकुमार पटेल,धीरज नायक, संजय चौधरी अध्यक्ष विधानसभा युकां सरायपाली नीलांचल भोई,रघुलाल नंद,अंतर्यामी भोई, अरुण कुमार,चंदू चौरसिया, संदीप अग्रवाल,आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!