सरायपाली

सरायपाली: गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं ईंट से मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं ईंट से मारपीट का मामला सामने आया है।दशरथ ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 10 बाजारपारा सरायपाली का रहने वाला है। वह दिव्यांग है, कक्षा 06 वीं तक पढा लिखा है। दिनांक 29/08/2025 को रात्रि 08/00 बजे  घर में नही था। कुछ काम से सरायपाली टाउन आया था  लडका वीरू सारथी घर में था। उसकी मां सुनिता सारथी को दारू पीने के लिए पैसा मांग रहा था। पैसा नही देने से अपनी मां को विजय बेहरा के घर के सामने वार्ड नं 10 बाजारपारा में  गंदी गंदी गाली गलौच कर तुझे जान से मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का एवं ईंट से मारपीट किया है। मारपीट करने से पत्नी सुनिता सारथी के दाहिने गाल,नाक, दायां हाथ में चोट आयी है। घटना को विजय बेहरा की पत्नी देखी सुनी एवं बीच बचाव की है पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!