सरायपाली

गर्भाशय की रसौली बन सकती है मातृत्व में बाधा, समय पर जांच और उपचार आवश्यक : डॉ. सुजाता पटेल

सरायपाली। महिलाओं में गर्भाशय की रसौली (फाइब्रॉइड) एक सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जो समय पर उपचार नहीं मिलने पर गर्भधारण में बाधा उत्पन्न कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, फाइब्रॉइड के कारण अत्यधिक रक्तस्राव, लंबे समय तक मासिक धर्म, पेट के निचले हिस्से में दर्द और अन्य कई समस्याएं सामने आ सकती हैं।
शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला सरायपाली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता पटेल ने बताया कि महिलाओं को यदि मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, पीठ या पैरों में लगातार दर्द, बार-बार पेशाब आने की समस्या अथवा पीरियड्स खत्म होने के बाद भी अचानक ब्लीडिंग जैसी शिकायतें हो रही हैं, तो उन्हें तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
उन्होंने बताया कि फाइब्रॉइड का समय पर निदान और उपचार कराने से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है तथा गर्भधारण संबंधी समस्याओं का समाधान भी संभव है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
शुभा नर्सिंग होम में स्त्री एवं प्रसूति रोग संबंधी परामर्श और उपचार की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध है। मरीज परामर्श हेतु 91316 22029 पर संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास (पुराना आर.के. मॉल), झिलमिला, सरायपाली में स्थित है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!