सरायपाली

शुभा सेवा संस्थान की पहल: शुभा नर्सिंग होम में जन्म लेने वाले नवजातों को मिलेगा निःशुल्क वेलकम बेबी किट

सरायपाली। मातृत्व और नवजात शिशुओं की देखभाल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुभा सेवा संस्थान द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। संस्थान ने घोषणा की है कि शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला में जन्म लेने वाले सभी नवजात शिशुओं को निःशुल्क “वेलकम बेबी किट” प्रदान की जाएगी।
संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य नवजात शिशुओं और उनके परिवारों को जन्म के प्रारंभिक समय में आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा मातृत्व के इस विशेष क्षण को और अधिक सुखद बनाना है। वेलकम बेबी किट में शिशुओं के उपयोग की विभिन्न आवश्यक वस्तुएं शामिल रहेंगी।
इस अवसर पर शुभा सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि “मां बनने का अहसास अनमोल है और हम उस खुशी में भागीदार बनना चाहते हैं।” संस्थान का प्रयास है कि समाज सेवा के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान दिया जाए।
शुभा सेवा संस्थान, जिसका मूल उद्देश्य “युग सेवा उज्ज्वल समाज” का निर्माण है, लगातार सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्थान का कार्यालय परम इंजीनियरिंग के बाजू में, मेन रोड, सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में स्थित है।
संस्थान ने आम नागरिकों से इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाने और अधिक जानकारी के लिए संस्थान से संपर्क करने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!