सरायपाली

बिल भी नगरपालिका में नही बना चबूतरे का टाइल्स टूटने के साथ ही इसके घटिया निर्माण पोल भी खुल गई पढ़े पुरी खबर

(सरायपाली काकाखबरीलाल).पिछले 10 सालों से नगरपालिका में एकक्षत्र राज करने वाले नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा अपने चहेतों व उनके ठेकेदारों को किस तरह से घटिया निर्माण कार्य करवाकर उन्हें जहां आर्थिक लाभ पहुंचाया तो वही नगरपालिका व टेक्सदाताओ के पैसों की भी कैसे बर्बादी की गई अब यह सब सत्ता से हटने के बाद धीरे धीरे सामने आने लगा है । ऐसा ही एक प्रकरण वार्ड क्रमांक 9 झिलमिला में बने चबूतरे में दिखा । खासियत यह कि इस निर्माण कार्य का अभी बिल भी नगरपालिका में नही बना है व चबूतरे का टाइल्स  टूटने के साथ ही इसके घटिया निर्माण पोल भी खुल गई । इस घटिया निर्माण को लेकर वार्डवासियों में काफी आक्रोश दिखाई दिया । संबंध में वार्ड क्रमांक 9 झिलमिला के वार्डवासियों में पवित्र पात्र , राघव प्रधान , कृष्णा नंद , संजू प्रधान , नारायण प्रधान , प्यारी प्रधान , सोवेंद्र , रुपई , सफेद , कुनु , देवेश व सोहन के साथ ही अनेक वार्डवासियों ने शिकायत करते हुवे बताया कि ठीक नगरपालिका चुनाव के समय यह चबूतरा निर्माणाधीन था । बताया गया कि पार्षद फंड से इस चबूतरे का निर्माण किया जा रहा है । इसके निर्माण के समय ही इसके घटिया निर्माण की शिकायत की गई थी किंतु कोई सुनवाई नही हुई और असज एक महीना भी नही बिता और घटिया टाइल्स टूट टूट कर उखड़ रहा है । वही टाइल्स लगाने के पूर्व लेवलिंग भी सही नही होने से टाइल्स व बेस के बीच एक एक फिट का गेप आ जाने के कारण टाइल्स धसक रहा है । इस संबंध में नगरपालिका के कृपाराम चौधरी ने बताया कि उपरोक्त कार्य पार्षद फंड से सोनू उबोवेजा ठेकेदार द्वारा बनाया गया है । अभी अन्य और काम चलने की वजह से इस चबूतरा का बिल नही बनाया गया है । चौधरी ने बताया कि ठेकेदार का कहना है कि कोई दुर्भावना वश टाइल्स को क्षतिग्रस्त कर दिया है । नगरपालिका व ठेकेदार के इस आरोप से नाराज वार्डवासियों ने कहा कि उक्त चबूतरे की मांग व निर्माण के लिए वार्डवासियों के सुविधा के लिए बनवाया गया था हम क्यों तोड़ेंगे । उनका इस तरह के बयान का हम पुरजोर विरोध करते हैं । व आरोप लगाने वाले बताएं कि किसने यह चबूतरा तोड़ा । हम वार्डवासी उस व्यक्ति का भी विरोध करेंगे । ज्ञातव्य हो कि नगरपालिका के पिछले 10 सालों के किसी भी निर्माण कार्यो को उठाकर देख लें कोई भी निर्माण कार्य मापदंडों के अनुरूप न बनाकर सिर्फ व सिर्फ भ्रष्टाचार ठेकेदारों व कार्य एजेंसियों के मार्फत कराये गए कार्यो में किया गया है । अधिकांश कार्य स्थानीय छुटभैये व नए नवेले ठेकेदारों के मार्फत व अलीबाबा गैंग के समर्थक ठेकेदारों से कराकर खूब शासकीय पैसो की बंदरबाट की गई है   जानकारी के अनुसार शीघ्र ही पुराने 10 सालो के दौरान हुवे निर्माण कार्यो की जांच की जा सकती है 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!