शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में न्योता भोज आयोजन




प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री संकुल केन्द्र बाराडोली में रसोईया राम लखन ने अपनी बेटी कु .गीता नायक के जन्मदिन पर न्योता भोज का आयोजन कराया न्योता भोज में पुलाव, मिक्स सब्जी, खीर, पूड़ी, केला, अंगूर सभी बच्चों को दिया गया। उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों ने जन्मदिन की ढेर बधाई देते हुए न्योता भोज का खूब आनंद उठाया| न्योता भोज के लिए शास. उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक -शिक्षिका संदीप कुमार भोई, राजेन्द्र कुमार निर्मलकर , नमिता पटेल उपस्थित थे ।साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्म दिवस विवाह या किसी को बच्चों के साथ मिलकर बना सकते हैं इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषण तत्व युक्त भोजन में तुरंत से बच्चों के विकास में वृद्धि होगा।





























