सांकरा: तु कौन होता है पूछने वाला कहकर प्लायस्टिक के पाईप से सिर पर वार

सांवरा । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर प्लायस्टिक के पाईप से सिर पर वार करने का मामला सामने आया है मदन लाल मिरी ने पुलिस को बताया कि वह लोहराकोट थाना सांकरा जिला महासमुंद का रहने वाला है । स्नातक तक पढा लिखा है। राजस्व विभाग के अधीन डिजिटल फसल सर्वेक्षण के पद पर कार्यरत हैं। दिनांक 29-08-25 को लगभग शाम 04/00 बजे टाउन सांकरा में सर्वेक्षण करते समय अनावेदक सतपत सिंह सिदार उर्फ गुंडा के घर का सर्वेक्षण करने के बाद रेवाराम का प्लाट यही है क्या पूछने से यह मेरा पूर्वजों का जमीन है कहकर तु कौन होता है पूछने वाला कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ में रखे प्लायस्टिक के पाईप से सिर सीने बांये पैर और दाहिने हाथ पर मारने से चोट लगने से दर्द होना बताता है। उसके बाद घटना के बारे में पटवारी कार्यालय में जाकर राजेन्द्र कुमार डोंगरे और भागीरथी पालेश्व र को बताया पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























