सांकरा: गाली गलौच कर काट कर फेंक देंगे कहकर पिटाई जानिए मामला

सांकरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हांथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।देवेश प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह साकिन बड़ेलोरम थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है। खेती किसानी का काम करता है । गांव के कुछ लोगों के द्वारा गाय बैल को आवरा छोड़ दिया जाता है जो खेती को नुकसान पहुंचाते हैं जिसके लिए गांव के कोटवार द्वारा दिनांक 18.01.2026 को मुनादी किया गया था दिनांक 19.01.2026 के शाम को खेत में कुछ गाय घुस गाय था जिसे हकाल कर गली में लाया और वहां पर उपस्थित लोगों को गाय को खुला छोड़ने के लिए मना किया तो सरविंद प्रधान ने मुझे बोल रहे हो कहकर अश्लीेल गाली गलौच कर काट कर फेंक देंगे कहकर हाथ मुक्काा से मारपीट किया व दोनों हाथ को मरोड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी दिया उसी समय सरविंद प्रधान की चचेरा भाई अमित प्रधान आये व उसने भी अश्लीाल गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया व धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया तथा लात से मारपीट किया। मारपीट करने से बांये पैर व दोनों हाथ में चोट आयी है। घटना को राकेश प्रधान और राजेन्द्रा प्रधान देखे हैं और बीच बचाव किये हैं । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























