सांकरा

सांकरा:पंचायत भवन में विवाद, युवक से मारपीट

महासमुंद। जिले के एक गांव में ग्राम सभा बैठक के दौरान हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी गुलशन साहू ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह खेती-किसानी का कार्य करता है। दिनांक 24 जून 2026 को गांव के पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान वह अपने दादा के नाम से स्वीकृत इंदिरा आवास योजना का नाम सूची से हटाए जाने के संबंध में रोजगार सहायक से चर्चा कर रहा था।
इसी दौरान गांव के निवासी लोचन सिदार वहां पहुंचे और कथित तौर पर कहा कि “तेरे दादाजी का नाम ऊपर से कट गया है और तू यहां बहस कर रहा है” कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट की, जिससे उसके दाहिने गाल में चोट लगने से दर्द हुआ।
घटना के दौरान मौजूद हेमराज राणा और संजय राणा ने बीच-बचाव किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) एवं 296 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!