सांकरा पुलिस ने जप्त किया लाखों का गांजा

सांकरा(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने सभी सीमावर्ती बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए हर आने-जाने वाले संदेहास्पद लोगों का चेकिंग अभियान चलाकर जांच कर रही है और इसी क्रम में उड़ीसा की ओर से आ रही एक संदेहास्पद कार को सांकरा पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 पर रोका और जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई कार में 48 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था और कार सवार दो व्यक्ति ने उसे उड़ीसा से रायपुर की ओर ले जाना बताया, कार सवार आरोपी प्रफुल्ल डोरा गौर पाली बलांगीर निवासी और हेमंत साहू महावेदना जिला बरगढ़ निवासी ने बताया कि उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहे थे पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान उनसे गाड़ी में गांजे को कार से बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि जप्त गांजे की कीमत 480000 रु. और कार की कीमत 400000रु. सहित 6000 रु. कीमत का दो मोबाइल और 700 रु. नगद आरोपियों से बरामद किया गया है कुल 886700 रु. कुल गांजा और कार सहित आरोपियों को गिरफ़्तार कर ज्यूडिसल रिमांड पर भेजा गया. संदीप अग्रवाल की रिपोर्ट























