सरायपाली

कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल एवं चक्रधारी कुम्हार समाज संघ के संयुक्त तत्वाधान में स्नेह सम्मेलन का आयोजन

कुम्भकार महासंघ फुलझर अंचल एवं चक्रधारी कुम्हार समाज संघ के संयुक्त तत्वाधान मे लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के नव निर्वाचित सांसद रुपकुमारी चौधरी जी से सौजन्य भेट मुलाक़ात कर बधाई दी एवं समाज के समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग रखी। जिस पर सांसद  द्वारा बागबाहरा में एक छात्रावास की स्वीकृति प्रदान की गयी ।

इसके पश्चात सभी सामाजिक पदाधिकारी एवं सदस्य गण ग्राम गढ़फुलझर मे समाज के आराध्य प्रभु श्री विष्णु के निर्माणाधीन भव्य लक्ष्मीनारायण मंदिर का अवलोकन कर इसे और ज्यादा विस्तृत व भव्य बनाने पर विचार करते हुए माता रामचंडी का दर्शन किये । इसके पश्चात कुम्भकार महासंघ फुलझर अंचल एवं कुम्हार संघ बागबाहरा, खल्लारी एवं महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान मे एक महासभा व स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा व चिंतन किया गया। जैसे समाज के शैक्षिक स्थिति , आर्थिक स्थिति वा वैचारिक स्थिति को किस प्रकार से विकसित किया जाये और समाज मे व्याप्त मृत्युभोज, शराबखोरी, जैसे बुराइयों पर रोक लगाने जैसे विषयो पर चिंतन मनन किया गया। निर्माणाधीन लक्ष्मीनारायण मंदिर को पुरी भव्यता के साथ जल्द पूरा करने का संकल्प लेते हुए पूरे जिले से सहयोग की अपेक्षा की , इसी क्रम मे बागबाहरा कुम्भकार समाज द्वारा एक लाख रुपये की घोषणा व बाबूलाल राणा द्वारा 51 हजार रुपये की राशि मंदिर समिति को प्रदान की गयी और जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती सोमनाथ पांडे द्वारा मंदिर परिसर में अहाता निर्माण हेतु तीन लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी। जिनका मंदिर समिति ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के पश्चात स्नेह भोज कर सभी अतिथीगण कुम्भकार महासंघ फुलझर अंचल की प्रशंशा करते हुए विदा लिये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष द्वय नरेन्द्र राणा व बृजलाल राणा ने किया तथा
कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्रनाथ राणा (महासचिव) व हितेंद्र पांडे( सचिव) ने किया आभार प्रदर्शन लक्ष्मीनारायण पांडे ने किया। अंत मे सभी शाखाओ का वित्तीय आडिट किया गया। इस समस्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुरुषोत्तम पांडे, विजयशंकर पांडे, सुभाष राणा, जगन्नाथ राणा,हारालाल राणा, बाबूलाल राणा, बनमाली पाण्डे, पदमलोचन पांडे , प्रफुल्ल राणा, मोरतध्वज चक्रधारी, ओमप्रकाश चक्रधारी , रामेश्वर चक्रधारी, जेठूलाल चक्रधारी, राजेंद्र प्रसाद पांडे, परमेश्वरी चक्रधारी, खुशबु चक्रधारी, जलंधर राणा, हृषिकेश राणा ,घनश्याम चक्रधारी आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!