सरायपाली

सरायपाली: खेत में घेरा लगाने की बात को लेकर  पिटाई जानिए मामला

सरायपाली । आरक्षी केंद्र अंतर्गत खेत में घेरा लगाने की बात को लेकर  मारपीट का मामला सामने आया है।श्रीराम सिदार  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम डोंगरीपाली थाना सरायपाली का रहने वाला है, कक्षा 03 री तक पढ़ा लिखा है। खेती किसानी का काम करता है ।  अपने घर के पास लगे खेत में रबि फसल धान लगाया है। लगे फसल को मवेशी वगैरह आकर खा देते हैं इसलिए  दिनांक 10/05/2026 को सुबह 11:00 बजे अपने खेत जिसमें धान का रबि फसल लगा है, फसल को बचाने के लिए खेत में घेरा लगा रहा था उसी समय गांव का तरूण सिदार आया और  घेरा लगाने की बात को लेकर  वाद विवाद किया और गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा तब  गाली देने से मना कर रहा था तो उसी समय  खेत में जानवार आने से जानवरों को  खेत से खदेड़ते हुए भगा रहा था तो तरूण सिदार अपने रिश्ते के भाई सुकलाल सिदार को लेकर आया और दोनो  गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए आज तुझे जान से मार देंगे कहते हुए तरूण सिदार हाथ मुक्का से  मारपीट करने लगा तथा सुकलाल सिदार अपने हाथ में रखे डंडा से दाहिने हांथ के कलाई के पास, बाएं पैर के घुटना के पास मारपीट किया है जिससे चोंट लगा है । दोनो ने धक्का मुक्की किया जिससे  बाएं छाती में भी दर्द हो रहा है  । घटना को गांव के कुछ लोग देखे हैं । तरूण सिदार एवं सुकलाल सिदार के इस कृत्य से बहुत  डर गया  । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!