सरायपाली

सरायपाली:लोहे के राड से मारपीट

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर लोहे के राड से मारपीट का मामला सामने आया है।नीरज यादव ने पुलिस को बताया कि वह  निवासी वार्ड नं 12  उडियापारा सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. का  रहने वाला है। कक्षा 09 वी तक पढा है। नुरानी चौक बाजार पारा में स्थित बाबा चिकन सरायपाली में काम करता है कि  पडोस में संतोष यादव रहता है आये दिन शराब पीकर गाली गलौच करता है मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। दिनांक 06.02.2026 को मुझे स्वयं को देखकर अश्लील गाली गलौच किया था जिसे   मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर तुझे निपटा दूंगा बोलकर धमकाया था दिनांक 11.02.2026 को दोपहर करीब 03.00 बजे अपने घर में था तभी संतोष यादव घर के सामने आकर  अश्लील गालियां दे रहा था टीवी का सिग्नल ठीक करने मैकेनिक विजय यादव के साथ छत में काम कर रहा था उसी समय संतोष यादव हाथ में लोहे का  शॉकप राड लेकर अंदर आया और घर अंदर घुसकर बाहर निकल कहां छुपा है आज तुझे जान से खतम कर दूंगा कहकर  गंदी गंदी गालियां देने लगा तब आवाज सुनकर नीचे आया क्यो गाली दे रहा है बोलकर मना करने पर  संतोष यादव लोहे के शाकप राड से मारपीट किया जिससे दाहिने हाथ की कलाई, पीठ में चोट लगा है आवाज सुनकर  मां एवं पत्नि बीच बचाव करने आने पर उनके साथ भी संतोष यादव मारपीट किया है जिससे मां के बांये हाथ के कलाई भुजा में चोट लगा है तथा  पत्नि को धक्का देकर गिरा दिया इसी दौरान मोबाईल से डॉयल 112 को फोन करने पर संतोष यादव वहां से भाग गया घटना को मां संतोषी बाई यादव, पत्नि प्रियंका यादव तथा मैकेनिक विजय यादव देखे सुने है  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 333-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!