सांकरा

सांकरा:मंदिर में दर्शन करने गए दो युवकों को बनाया बंधक, मारपीट कर मांगे रुपये

सांकरा। झगरेनडीह स्थित मनसा माता मंदिर दर्शन करने गए दो युवकों को मंदिर समिति के अध्यक्ष व उनके साथियों द्वारा कथित रूप से बंधक बनाकर मारपीट करने और रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। मामले में सांकरा पुलिस ने धारा 308(2), 127(2), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बल्दीडीह निवासी भूपेश सिन्हा (18) बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने शिकायत में बताया कि 12 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह अपने गांव की 15 वर्षीय पायल निषाद के साथ मोटरसाइकिल से झगरेनडीह मनसा माता मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद दोनों मंदिर परिसर में बैठे थे, तभी नारायण प्रधान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और स्वयं को मंदिर समिति का अध्यक्ष बताते हुए दोनों से कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा।
शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने दोनों के मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की चाबी अपने कब्जे में ले ली तथा रुपये की मांग की। पहले 51 हजार, फिर 36 हजार और बाद में 21 हजार रुपये मांगे गए। रुपये नहीं देने पर पायल द्वारा पहने गए सोने के आभूषण की भी मांग करने तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
भूपेश ने शिकायत में बताया कि दोनों को सुबह करीब 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंधक बनाकर रखा गया। बाद में परिजनों द्वारा डायल 112 को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को छुड़ाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!