सांकरा

सांकरा: सागुनढाप चौक के पास ट्रेक्टर की ठोकर से एक की मौत

सांकरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में अर्जुन साव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बगारदरहा का निवासी है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 15.02.2024 के सुबह करीबन 07.15 बजे अपने घर बगारदरहा से अपने छोटे भाई गोविंद साव के दोनो बच्चे रौनक साव एवं डिंपल साव को स्कुल छोडने संत अन्ना स्कुल सांकरा आ रहा था कि जैसे सागुनढाप चौक के पास पहूंचा था कि पीछे से आ रहा ट्रेक्टर बिना नंबर के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक् चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 K 3557 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल में सवार तीनो लोग गिर गये जिससे डिंपल साव के ऊपर ट्रेक्टर का चक्का चढ जाने के कारण डिंपल साव का मौका पर ही मृत्यु हो गई । रौनक साव व स्वंय को हल्की चोट आई है । घटना को रास्ते में चल रहे  शुभम साव व राजकुमार साव देखे है । पुलिस ने 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!