सांकरा: बुलेट गाडी को जोर से आवाज करके क्यों चलाते हो कहकर पिटाई जानिए मामला

सांकरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।माणीक्य बेहेरा ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम सलडीह में रहती है। कक्षा 09 वीं तक पढी लिखी है। खेती किसानी का काम करती है। दिनांक 13/04/2026 के शाम लगभग 06/00 बजे पुत्र लवकुमार बेहेरा घर से अपने मोटर सायकल बुलेट से नस्ता करने गांव के होटल में जा रहे थे कि ग्राम सल्डीह बजरंगबली चौक के पास 01. रवि प्रधान 02. शेखर प्रधान 03. आकश प्रधान 04. अभिषेक प्रधान के द्वारा पुरानी रंजीश की बात को लेकर एवं बुलेट गाडी को जोर से आवाज करके क्यों चलाते हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डण्डा और हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं जिससे पुत्र लवकुमार बेहेरा के सिर, पीठ, मुंह के पास चोट आया है मुझे पता चलने पर स्वयं एवं पति नारायण बेहेरा एवं उपेन्द्रट साहू बिन्दु साहू पति रोहित साहू द्वारा बीच बचाव किये हैं तथा लड़ाई झगड़ा को देखे व सुने हैं पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























