सांकरा

सांकरा: घर से छात्र का अपहरण

सांकरा ( काकाखबरीलाल). थाना क्षेत्र के एक गांव से 10 वीं के छात्र का अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि छात्र के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी कि 20 दिसंबर को रात्रि 9-10 बजे घर में सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। उनका लड़का अपने कमरे में सोया हुआ था। जब सुबह उठकर देखे तो उनका लड़का अपने कमरे में नहीं था। परिजनों ने सोचा कि वह जान पहचान में गया होगा। कुछ देर बाद पता नहीं चला। तब उसके मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन, मोबाइल बंद आया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 363 के तहत अपराध दर्ज किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!