सांकरा: पुराने जमीन लेन देन की बात को लेकर पिटाई मामला दर्ज

सांकरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने जमीन लेन देन की बात को लेकर गाली गलौज कर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। उदल बेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साकिन चारभांठा थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 26/10/25 को सुबह करीब 09/00 बजे खेत में काम करने के लिए मोटर सायकल से जा रहा था उसी समय गांव के रामो भोई एवं उसका लड़का राजेश भोई दोनो मिलकर पुराने जमीन लेन देन संबंधी बातों को लेकर अपने घर से निकल कर अचानक अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे डंण्डे से सीर एवं पीठ में मारपीट किये हैं मारपीट करने से पीठ में चोट का निशान दिख रहा था घटना को साला परसुराम विशाल एवं लिलाधर बेहरा देखें हैं एवं बीच बचाव किये हैं पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















