महासमुंद: वंशावली मांगने पर हाथ मुक्का डंडे से मारपीट जानिए मामला

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। भुनेश्वरी साहू ने पुलिस को बताई कि वह वार्ड नंबर 49 उद्योग भवन चौक काशीराम नगर रायपुर में सपरिवार निवास करते हुये रोजी मजदुरी का काम करती है । पढी लिखी नहीं है शादी 2016 में लोकनाथ साहू निवासी सोरिद थाना महासमुंद से सामाजिक रीति रिवाज से संपन्न हुई थी शादी के बाद तीन बच्चे क्रमश: भानू साहू उम्र 17 वर्ष, कुमारी कावेरी साहू उम्र 14 वर्ष एवं मोहित साहू उम्र 09 वर्ष है आज से लगभग तीन वर्ष पूर्व दोनो पति पत्नी आपस में सामाजिक तलाक ले लिये है। पति लोकनाथ साहू के साथ रहते हुये दोनो पुत्र भानू साहू कक्षा 10 वीं और मोहित साहू कक्षा 09 वीं की पढाई कर रहे है एवं लडकी कुमारी कावेरी साहू रहते हुये कक्षा 08 वीं की पढाई कर रही है । दिनांक 23/10/2025 को अपने पापा समारू साहू भाई डिगेश्वर साहू बडी बहन लता साहू, खेमेश्वरी साहू एवं लडकी कावेरी साहू को साथ लेकर अपने पति लोकनाथ साहू के घर ग्राम सोरिद लडकी पढाई के लिये वंशावली लेने एवं दोनो लडको से मिलने गई थी दौरान वंशावली मांगने पर पति लोकनाथ साहू तुम लोग हमारे घर क्यो आये हो बोलते हुये अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये डंडा से सिर में मारने से चोट आकर खून निकलने लगी जिसे देख सुनकर साथ गये पापा समारू साहू, भाई डिगेश्वर साहू, बडी बहन लता साहू, खेमेश्वरी साहू एवं लडकी कावेरी साहू बीच बचाव किये जिसे देख सुनकर देवर रिखीराम साहू, देवरानी पार्वती साहू एवं सास सुकवंतीन साहू एक राय होकर सभी लोगो को अश्लील गाली गुप्तार करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट किये जिसे देख सुनकर सगा जेठ मोतीलाल साहू निवासी सोरिद एवं जेठ मोतीलाल साहू का साला पुसऊ साहू बीच बचाव किये है। मारपीट से पापा समारू साहू के सिर, भाई डिगेश्वर साहू के पीठ, लता साहू के सिर, खेमेश्वरी के बांये हाथ की भुजा, पीठ, दाहिने बांये जांघ में चोट आई है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























