सरायपाली

सरायपाली में 25-26 जून को किडनी स्टोन का नि:शुल्क ऑपरेशन कैंप, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे उपचार

सरायपाली। नगर के जेबी हॉस्पिटल, सरायपाली में 25 एवं 26 जून 2026 को किडनी स्टोन (पथरी) से पीड़ित मरीजों के लिए नि:शुल्क ऑपरेशन कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में मरीजों को निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कैंप में प्रसिद्ध यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनुराग यादव (MBBS, MS, MCh Urology) द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए आधुनिक लेजर (दूरबीन) तकनीक से उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विशेषज्ञों ने बताया कि पेशाब में जलन या दर्द, पेशाब में खून आना, कमर या पेट में तेज दर्द, बार-बार कम मात्रा में पेशाब आना तथा उल्टी या मिचली जैसी समस्याएं किडनी स्टोन के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर समय रहते जांच एवं उपचार कराना आवश्यक है।
अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपना पंजीयन कराएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करें। कैंप का आयोजन गीता भवन के पीछे, मेन रोड, सरायपाली (जिला महासमुंद) स्थित जेबी हॉस्पिटल में किया जाएगा

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!