सरायपाली

जेबी हॉस्पिटल में विशेष स्वास्थ्य शिविर, बच्चेदानी व किडनी स्टोन ऑपरेशन की मिलेगी सुविधा

सरायपाली। महासमुंद जिले के सरायपाली स्थित जेबी हॉस्पिटल द्वारा 20 से 21 जून 2026 तक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में महिलाओं से संबंधित रोगों के उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार स्त्री रोग एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रेणु वशिष्ठ (एमबीबीएस, डीएनबी) तथा एनेस्थेसियोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. जोसेफ डेविस (एमबीबीएस, डी.ए.) की देखरेख में बच्चेदानी (हिस्टरेक्टॉमी) ऑपरेशन मात्र 25 हजार रुपये तथा नसबंदी ऑपरेशन 7 हजार रुपये में किए जाएंगे।
इसके अलावा 25 से 26 जून 2026 तक किडनी स्टोन निःशुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को किडनी स्टोन के ऑपरेशन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी। शिविर में यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनुराग यादव (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच) अपनी सेवाएं देंगे।
अस्पताल में सभी मरीजों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श की व्यवस्था की गई है। साथ ही आईसीयू/एचडीयू, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा, फार्मेसी, सोनोग्राफी, एक्स-रे, ब्लड बैंक एवं पैथोलॉजी जांच जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक मरीजों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!