जेबी हॉस्पिटल में दो दिवसीय 20 से 21 जून तक बच्चेदानी ऑपरेशन कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

सरायपाली। महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के प्रभावी उपचार के उद्देश्य से सरायपाली स्थित जेबी हॉस्पिटल द्वारा 20 जून से 21 जून 2026 तक दो दिवसीय विशेष बच्चेदानी ऑपरेशन (हिस्टेरेक्टॉमी) कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में आधुनिक तकनीक से बिना पेट में बड़ा चीरा लगाए वैजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह सर्जरी उन महिलाओं के लिए लाभदायक है जो बच्चेदानी के खिसकने (यूटेराइन प्रोलैप्स), फाइब्रॉइड (गांठ), अत्यधिक या असामान्य रक्तस्राव, गंभीर पेल्विक दर्द तथा अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं से परेशान हैं।
कैंप में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणु वशिष्ठ (एमबीबीएस, डीएनबी) अपनी सेवाएं देंगी। वहीं एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. जोसेफ डेविस भी मरीजों के उपचार में सहयोग करेंगे। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित एवं आधुनिक पद्धति से ऑपरेशन किए जाएंगे।
विशेष कैंप ऑफर के तहत बच्चेदानी ऑपरेशन मात्र 25 हजार रुपये तथा नसबंदी ऑपरेशन 7 हजार रुपये में किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड धारकों को योजना के तहत निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल में आईसीयू/एचडीयू सुविधा, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा, फार्मेसी, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, ब्लड बैंक और विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इच्छुक मरीज अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 8120226666 एवं 7773000720 पर संपर्क कर सकते हैं।
































