सरायपाली: प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजूकेशन में रोजगार मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजूकेशन बालसी सरायपाली
दिनांक 12.02.2025 को रोजगार सूचना मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ (शा. महा. वि. सरायपाली) एवं प्रतिभा कॉलेज ऑफ ऐजुकेशन के तत्वाधान में रोजगार मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के प्राचार्य श्री पी के भोई रहे। हमेशा की तरह कार्यक्रम का प्रारम्भ माता सरस्वती जी के पूजन के साथ किया गया। सरस्वती माता जी के पूजन के साथ ही बीएड के छात्राओं के द्वारा बहुत ही सुन्दर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात प्रतिभा कॉलेज के प्राचार्य श्री आर के चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री खीरसागर पटेल (सहायक प्राध्यापक प्राणिशास्त्र) ने प्रतियोगी परीक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की। उसके पश्चात श्री देवेंद्र कुमार मांझी (सहायक प्राध्यापक वाणिज्य) ने विभिन्न प्रकार के होने वाले व्यापार के विषय में जानकारी प्रदान की जिससे छात्र छात्राएं स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो सके। श्रीमती हेमलता पटेल (सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र) ने एंटरप्रेन्योरशिप के बारे मे जानकारी प्रदान की एवं एंटरप्रेन्योरशिप से संबंधित वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। श्री राधेश्याम पटेल (सहायक प्राध्यापक इतिहास) ने रोजगार में लोगों की रुचि, क्षमता, समर्पण जैसे विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से वर्णन किया एवं छात्रों छात्राओं की रुचि कार्यक्रम में बनाए रखा। अंत मे पी.के. भोई सर द्वारा छात्रों को नये नये व्यावसायिक विकल्प को बताते हुए उन्हें रोजगार के नये आधुनिक तरीको को अपनाने एवं देश के विकास मे सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।एवं विजय प्रधान सर द्वारा सेमिनार के अंत मे सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया और सेमिनार समाप्ति की घोसणा की।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के सभी स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
























