बसना

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में रक्त एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श, 19 जून को विशेष चिकित्सा शिविर

महासमुंद । जिले के बसना क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 19 जून 2026 (शुक्रवार) को रक्त संबंधी विकारों एवं कैंसर रोगों के लिए विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में रक्त रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आदित्य गुप्ता (DM – Hematologist, Oncologist) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में मरीजों को परामर्श देंगे।
इस दौरान खून की कमी (एनीमिया), बार-बार रक्त चढ़ाने की आवश्यकता, प्लेटलेट्स की कमी, सिकल सेल रोग, थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर सहित रक्त संबंधी विभिन्न बीमारियों की जांच एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा। साथ ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट और अन्य रक्त रोगों से संबंधित विशेषज्ञ सलाह भी दी जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर का आयोजन अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!