सरायपाली

सरायपाली:चकरदा में 7 जून से  रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता खेल प्रेमियों में उत्साह

सरायपाली । क्षेत्र के ग्राम चकरदा में CPL (चकरदा प्रीमियर लीग) रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 07 जून 2026 को रात 7 बजे से ईडन गार्डन नर्सरी ग्राउंड, चकरदा में होगा। यह दस दिवसीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 1000 रुपये रखा गया है। विजेता टीम को 20 हजार रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता को 10 हजार रुपये व ट्रॉफी, तृतीय स्थान पर 5 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा चतुर्थ स्थान पर 3 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों को शामिल किया जाएगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 05 जून 2026 निर्धारित की गई है। आयोजन चैलेंजर 11 चकरदा व समस्त ग्रामवासी द्वारा किया जा रहा है।
यह आयोजन क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा और रात में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!