सरायपाली

भारती होस्पिटल में जबड़े के कैंसर की हुई बड़ी सर्जरी, 6 घंटे के मैराथन टाइम में कियागया “कमांडो” ऑपरेशन… इस प्रकार की जिले में पहली सर्जरी…


सरायपाली(काकाखबरीलाल) ।भारती होस्पिटल में मुह के कैंसर की शिकायत में मरीज मनी दास मानिकपुरी उम्र 53 साल भर्ती हुआ था, जिसे भारती हॉस्पिटल के सर्जरी हेड डाक्टर प्रवीण शर्मा जी के द्वारा ऑपरेशन किया जाना सुनिश्चित किया गया, सर्जरी टीम में मेक्जिलोफेसियल सर्जन डाक्टर शुभम दुबे भी शामिल रहे, इस मरीज के लिए “कमांडो सर्जरी” प्लान किया गया चूंकि मरीज का मुह लगभग बंद था, मरीज मुह से खाना और पानी भी पी नही पा रहा था एवम उसे बात करने में भी दिक़्क़त हो रही थी , मुह में कैंसर होने से मरीज को मुह के माध्यम से जनरल एनेस्थीसिया देना संभव नही था,इस स्थिति में में मरीज की जान बचाने एवम अच्छे से कमांडो सर्जरी की जाए, अलग से ट्रेक्योस्टमी सर्जरी की गई, ट्रेक्योस्टमी में गले के नीचे कट कर के मरीज को पाइप डाल के सांस लेने का सिस्टम बनाया जाता है, जिसके बाद मरीज के जबड़े में कैंसर से संक्रमित हिस्से को ऑपरेशन कर निकाला गया एवम मरीज के छाती से ही पेडीकल ग्राफ्ट कर के मरीज का जबड़ा बनाया गया, इस मामले में अलग अलग चार प्रकार की सर्ज़री की गई होस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि इस मरीज का जान बचाने होस्पिटल प्रतिबद्ध था इस ऑपरेशन के लिए विशेष व्यबस्था की गई थी, ऑपरेशन लगभग 6 घण्टे चला इसके बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और स्टेबल अवस्था मे आईसीयू में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है, सर्जरी जनरल सर्जन डाक्टर प्रवीण शर्मा एवम मेक्जिलोफेसियल सर्जन डाक्टर शुभम दुबे द्वारा किया गया, जिसमें एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर विलास, ओटी स्टाफ सीमा आदित्य, विनय साहू,चमेली निषाद, राम कुमार वैष्णव शामिल रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!