सरायपाली

केना में नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण

सरायपाली। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द विजय कुमार लहरे एवं डीएमसी रेखराज शर्मा के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केना, विकासखण्ड सरायपाली में छत्तीसगढ़ शासन के बालिका प्रोत्साहन हेतु संचालित “नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना वर्ष 2025” अंतर्गत विद्यालय के 39 छात्राओं को सायकल प्रदान किया गया। सायकल मिलने पर बालिकाओं एवं पालकों ने हर्षित मन से छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी पर विराजमान माननीय उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी (क्षेत्रीय जनपद सदस्य) जनपद पंचायत सरायपाली ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी पढ़ाई को जारी रखें और परीक्षाओं में सफलता अर्जित करें। मुख्य अतिथि महोदय श्री चौधरी ने संस्था प्रभारी घटसुंदर होता द्वारा प्रस्तुत मांगपत्र के आधार पर विद्यालय के बाउण्ड्रीवॉल और पेयजल हेतु वाटरकूलर की व्यवस्था हेतु सहमति प्रदान किया। इसके लिए अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति केना चंद्रहास प्रधान एवं सरपंच प्रतिनिधि नरोत्तम भोई सहित समस्त सदस्य गण (एसएमडीसी) ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन में रामरतन पटेल (सांसद प्रतिनिधि), नरेश प्रधान (पूर्व सरपंच), भागीरथी भोई, विजय चौधरी, नरेश पटेल, संतोष सोनवर्षा, अलेख प्रधान, अमृत प्रधान सहित पालकों की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मंच संचालन का दायित्व व्याख्याता शैलेन्द्र कुमार नायक ने पूर्ण किया। आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य घटसुंदर होता ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता गण एम.एल. नायक, प्रीति उबोवेजा, अनूप मेश्राम, अमित विकास एक्का, निर्मल प्रधान, चेतना निबरगिया, मंजूषा तिग्गा, गोविन्द कामड़े, वोकेशनल टीचर द्वय शंभु कुशवाहा, अनुज बरेठ, सहा. शि. गण सत्यप्रकाश साहू, चंद्रमा बारिक, भानूप्रिया साहू एवं संजू कमार की सक्रिय सहभागिता रही।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!