छत्तीसगढ़सरायपाली

सेवा भवन अस्पताल जगदीशपुर मेँ पेलियेटिव केयर यूनिट की शुरुआत 

लालचंद वैष्णव –

​जिले के सबसे पुराने मिशन अस्पताल जगदीशपुर मेँ विभिन्न प्रकार के कैंसर, एचआईवी संक्रमित व्यक्ति एवं पूर्णतया लकवाग्रस्त मरीजों के लिये’पेलियेटिव केयर यूनिट’ की शुरुआत की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना ने फीता काटकर किया। उन्होंने अपने सँबोधन मेँ अस्पताल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि जहाँ एक ओर इलाज मँहगा होती जा रही है, वहीँ सेवा भावना से समर्पित इस अस्पताल मेँ आकर शाँति  का अनुभव कर रहा हूँ। यहाँ की चिकित्सा के चर्चे दूर दूर तक हैं। अस्पताल की

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मेरिन थामस ने शासन से मांग करते हुए कहा कि इस अस्पताल मेँ ब्लड स्टोरेज की अनुमति मिलने से मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पडेगा।

पेलियेटिव केयर यूनिट के प्रभारी डॉक्टर पनीर सेल्वम ने पेलियेटिव केयर को समझाते हुए बताया कि यह एक विशेष सेवा है जिसमें रोगी के अँतिम क्षणों मेँ व्यक्तिगत एवं पारिवारिक सहयोग उपलब्ध कराना है।हम गँभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों और अकेलेपन से लड रहे वृध्दों के घर जाकर सेवा प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर सरायपाली एसडीएम कु.राशि नुपुर पन्ना, नर्सिंग इँचार्ज श्रीमती लिन्डा स्मिट,अरुण पाईक,टाइटस श्रेष्ठ, सहित नर्सेस गण,वृहत् जगदीशपुर विकास परिषद् के उपाध्यक्ष लोरीश गुरुजी, प्रेरक उत्तर प्रधान एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!